Bhilai Jaundice Outbreak: इस इलाके में पीलिया का प्रकोप! 22 बच्चों का रिपोर्ट पॉजिटिव, 2 ICU में भर्ती
Bhilai Jaundice Outbreak: छत्तीसगढ़ के Bhilai शहर में पीलिया का प्रकोप सामने आने से हड़कंप मच गया है। सेक्टर 7 के वार्ड क्रमांक 67 में 22 बच्चों में पीलिया के लक्षण पाए गए हैं, जिनमें से 2 बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तुरंत सक्रिय हो गया है। वार्ड पार्षद लक्ष्मीपति राजू नगर निगम की टीम के साथ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर घर-घर निरीक्षण कर रहे हैं। लोगों के घरों से पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं, ताकि संक्रमण के स्रोत का पता लगाया जा सके।
यह भी पढ़ें: Bird Flu Alert in Bilaspur: बिलासपुर में बर्ड फ्लू अलर्ट, मुर्गी और अंडे की बिक्री पर रोक
Bhilai Jaundice Outbreak: पहले भी सामने आ चुके हैं मामले
इससे पहले Utai Nagar Panchayat के वार्ड 14 और 15 में भी दूषित पानी के कारण पीलिया फैलने का मामला सामने आया था। वहां एक महीने तक लगातार मरीज मिलते रहे, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।
इसके अलावा वर्ष 2025 में Gautam Nagar इलाके में भी 25 लोग पीलिया से संक्रमित हुए थे। इन मामलों में भी गंदे पानी को ही मुख्य कारण माना गया था।
Bhilai Jaundice Outbreak: पीलिया के लक्षण
Jaundice के शुरुआती लक्षणों में बुखार, उल्टी, पेशाब में पीलापन, पेट खराब होना और कमजोरी शामिल हैं। जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है, आंखों में पीलापन और भूख न लगना जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं।
कैसे फैलता है पीलिया
विशेषज्ञों के अनुसार, पीलिया मुख्य रूप से दूषित पानी और गंदगी के कारण फैलता है। खासकर बारिश के मौसम में इसके मामले तेजी से बढ़ जाते हैं। हेपेटाइटिस A और E वायरस के कारण होने वाला पीलिया गंदे पानी के जरिए फैलता है।

प्रशासन अलर्ट
स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर मेडिकल कैंप भी लगाए जा सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से साफ पानी पीने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।
