Chhattisgarh Morning News: सड्डू में खून-खराबा, सरकार का बड़ा फैसला और सीएम साय का दौरा

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News: रायपुर में चाकूबाजी से सनसनी, सीएम का दौरा और किसानों को राहत के साथ पोषण अभियान की शुरुआत

Chhattisgarh Morning News: सड्डू इलाके में चाकूबाजी, युवक की हालत नाजुक

रायपुर के सड्डू इलाके में देर रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है। 26 वर्षीय छवि महानंद पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें उसे सीने, हाथ, कलाई और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को मोवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह विवाद एक्टीवा गिरवी रखने के पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ। युवक अपने दोस्तों शिवा, राजा और आशीष के साथ साजनदास कॉलोनी गया था, जहां यह घटना हुई। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।

Chhattisgarh Morning News: सीएम Vishnu Deo Sai का व्यस्त कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरगुजा, अंबिकापुर, बिलासपुर और रायपुर के दौरे पर रहेंगे।

वे सुबह लुण्ड्रा गांव में किसान सम्मेलन में शामिल होंगे और कई विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे।

इसके बाद अंबिकापुर में पं. रविशंकर त्रिपाठी और शहीद भगत सिंह की मूर्ति का अनावरण करेंगे।

शाम को बिलासपुर होते हुए रायपुर लौटकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

CM Sai

Chhattisgarh Morning News: किसानों को 314 करोड़ की बड़ी सहायता

राज्य सरकार ने किसानों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए 314 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की है।

Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में लिए गए इस फैसले के तहत 3 लाख से अधिक किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की जा रही है।

कृषक उन्नत योजना के तहत प्रति एकड़ 10 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है, जिससे फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Liquor Scam Case: सौम्या-केके सशर्त बेल पर बाहर, EOW ने पेश किया नया चालान

Chhattisgarh Morning News: आज से शुरू ‘पोषण पखवाड़ा-2026’

प्रदेश में आज से 23 अप्रैल तक 8वां ‘पोषण पखवाड़ा’ मनाया जाएगा।

इस अभियान का उद्देश्य “कुपोषण मुक्त भारत” के लक्ष्य को मजबूत करना है।

आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य जांच, अन्नप्राशन और पोषण परामर्श जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Youthwings