Sunil Pal Viral Video: मंच पर कॉमेडियन सुनील पाल का ‘अपमान’? माइक तक नहीं दिया गया, वायरल वीडियो पर मचा बवाल

Sunil Pal Viral Video: अपनी बेबाकी के लिए चर्चित कॉमेडियन सुनील पाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई बयान नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो है। इस वीडियो में एक कार्यक्रम के मंच पर उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जाता, जिससे विवाद खड़ा हो गया है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मुशायरा और कवि सम्मेलन जैसे कार्यक्रम में सुनील पाल को मंच पर बुलाया जाता है और उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया जाता है।

हालांकि, सम्मान के बाद जब वे माइक पर कुछ कहना चाहते हैं, तो मंच पर मौजूद संचालक उन्हें बार-बार रोकते हैं और स्टेज से जाने के लिए कहते हैं। वीडियो में सुनील पाल यह कहते सुनाई देते हैं कि “शुक्रिया तो कहने दो”, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया जाता।

वीडियो में यह भी देखा गया कि वहां मौजूद कुछ लोग उन्हें बोलने देने की अपील करते हैं, लेकिन आयोजक उनकी बात को नजरअंदाज करते हुए उन्हें मंच से हटाने की कोशिश करते हैं।

वीडियो पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई लोग इस घटना को सुनील पाल का अपमान बता रहे हैं और आयोजकों के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि किसी भी कलाकार को मंच पर बुलाकर इस तरह बोलने से रोकना गलत है।

वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अगर किसी को बोलने का मौका नहीं देना था तो उसे मंच पर बुलाना ही नहीं चाहिए था। हालांकि, कुछ यूजर्स ने इसके उलट प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुनील पाल के साथ ऐसा व्यवहार गलत नहीं है।

दो महीने पुराना बताया जा रहा वीडियो

जानकारी के अनुसार यह वीडियो मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम का है और करीब दो महीने पुराना (16-17 जनवरी) बताया जा रहा है। हालांकि, हाल ही में इसके वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है।

फिलहाल इस घटना को लेकर आयोजकों या सुनील पाल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस जरूर छेड़ दी है।

Youthwings