बैंक में नौकरी का मौका: पंजाब एंड सिंध बैंक में 1000 पदों पर भर्ती

बैंक में नौकरी का मौका

बैंक में नौकरी का मौका

सरकारी बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। Punjab & Sind Bank ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 1000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी

इच्छुक अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले पात्रता, अनुभव और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

आवश्यक योग्यता और अनुभव

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है। साथ ही, उम्मीदवार के पास किसी पब्लिक सेक्टर बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक या अन्य बैंक में ऑफिसर स्तर पर कम से कम 18 महीने का कार्य अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा का विवरण

न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
जन्म तिथि सीमा: 2 मार्च 1996 से 1 मार्च 2006

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 मार्च 2026 के अनुसार की जाएगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹850 + टैक्स
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी: ₹100 + टैक्स

चयन की प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा, जिसमें लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, इंटरव्यू और स्थानीय भाषा की परीक्षा शामिल है। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी।

आवेदन करने के स्टेप्स

आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
नए पंजीकरण (New Registration) पर क्लिक करें
आवश्यक जानकारी दर्ज करें
आवेदन फॉर्म पूरा भरें
दस्तावेज अपलोड करें
शुल्क जमा करें
फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें

read more: TET अनिवार्यता बनी मुसीबत: हजारों शिक्षक नहीं कर सके क्वालिफाई, 80 हजार की पदोन्नति पर खतरा

Youthwings