All Party Meeting on West Asia: सर्वदलीय बैठक में टकराव, विपक्ष बोला- चर्चा जरूरी, सरकार बोली- स्थिति नियंत्रण में

All Party Meeting on West Asia: वेस्ट एशिया में जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने बुधवार शाम संसद भवन में सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की, जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे।

बैठक में सरकार ने साफ किया कि भारतीय जहाजों की आवाजाही Hormuz Strait से जारी है और प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे भारतीय जहाज

सरकार ने बैठक में बताया कि मौजूदा हालात के बावजूद भारतीय जहाज लगातार होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे हैं और आने वाले दिनों में और जहाजों के सुरक्षित पार होने की उम्मीद है। इसे सरकार ने एक “कूटनीतिक जीत” बताया।

ऊर्जा संकट पर सरकार का अपडेट

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि देश में गैस उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

सकट की शुरुआत में घरेलू गैस उत्पादन 28% था

अब यह बढ़कर 60% तक पहुंच गया है

सरकार ने भरोसा दिलाया कि ऊर्जा आपूर्ति को लेकर कोई बड़ा संकट नहीं आने दिया जाएगा।

विपक्ष ने उठाए सवाल

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस मुद्दे पर केवल बैठक नहीं, बल्कि संसद में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए।

वहीं, कांग्रेस नेता तारीक अनवर ने बैठक को “असंतोषजनक” बताया और कहा कि सरकार से स्पष्ट जवाब नहीं मिला।

राहुल गांधी बैठक में नहीं पहुंचे

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस बैठक में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि वह केरल में एक कार्यक्रम के चलते बैठक में उपस्थित नहीं हो पाएंगे।

इस पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दल केवल मुद्दे उठाते हैं, समाधान नहीं चाहते।

पीएम मोदी ने पहले ही दी थी चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में अपने संबोधन में कहा था कि देश को हर चुनौती के लिए तैयार रहना होगा।

सरकार ने इस संकट से निपटने के लिए 7 सशक्त समूह बनाए हैं, जो ईंधन, सप्लाई चेन और उर्वरक जैसे क्षेत्रों में रणनीति तैयार कर रहे हैं।

Youthwings