Chhattisgarh Morning News : नीति पर बवाल, सीएम का दौरा और दर्दनाक हादसे की अपडेट
Chhattisgarh Morning News
Chhattisgarh Morning News: छत्तीसगढ़ में आज सुबह कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। रायपुर से लेकर महासमुंद और बलौदाबाजार तक प्रशासनिक, राजनीतिक और हादसों से जुड़ी अहम अपडेट्स हैं।
आबकारी नीति पर विवाद, बोतल संघ देगा ज्ञापन
आज दोपहर 3:30 बजे छत्तीसगढ़ बोतल संघ आर. सांगीता (आबकारी कमिश्नर) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा।
संघ ने शराब को कांच की जगह RPET (प्लास्टिक) बोतलों में भरने के प्रस्ताव का विरोध किया है। उनका कहना है कि इस फैसले से कांच की बोतलों का बड़ा स्टॉक फंस गया है और उद्योग से जुड़े मजदूरों की रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा। संघ ने पुराने स्टॉक को खत्म करने के लिए कम से कम 6 महीने का समय देने की मांग की है।
सीएम विष्णु देव साय का आज का दौरा
मुख्यमंत्री आज रायपुर से बलौदाबाजार के दौरे पर रहेंगे। वे दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत हितग्राहियों को राशि ट्रांसफर करेंगे।
करीब 4.95 लाख भूमिहीन हितग्राहियों को 495 करोड़ रुपए की राशि DBT के जरिए दी जाएगी, हर हितग्राही के खाते में 10,000 रुपए आएंगे, कार्यक्रम बलौदाबाजार में आयोजित होगा, शाम को रायपुर में खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स 2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे
खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स 2026 का आगाज
आज 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स 2026 की शुरुआत हो रही है। इसका उद्घाटन समारोह रायपुर में आयोजित किया जाएगा।
यह आयोजन राज्य के तीन शहरों रायपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में होगा।
रायपुर: फुटबॉल, हॉकी, तीरंदाजी, स्वीमिंग, वेटलिफ्टिंग
जगदलपुर: एथलेटिक्स
अंबिकापुर: कुश्ती और मल्लखंभ
करीब 10 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देशभर के 30 राज्यों से 3000 से अधिक खिलाड़ी और अधिकारी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों के लिए आवास और सुविधाओं की व्यवस्था की जा चुकी है।
यह आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और अन्य खेल संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
खल्लारी रोपवे हादसा: दूसरी मौत
महासमुंद के खल्लारी मंदिर रोपवे हादसे में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है।
47 वर्षीय किसान गोविंद स्वामी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले महिला शिक्षिका आयुषी की मौत हो चुकी थी। हादसे में अब तक 2 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 5 लोग अब भी गंभीर हालत में हैं।
यह हादसा 22 मार्च को हुआ था, जब रोपवे का केबल टूटने से ट्रॉली खाई में गिर गई थी।
भूमिहीनों को बड़ी सौगात
राज्य सरकार आज दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत बड़ी राशि ट्रांसफर करेगी।
कुल 4,95,965 हितग्राही लाभान्वित होंगे, 495.96 करोड़ रुपए का प्रावधान, 22 हजार से ज्यादा बैगा और गुनिया परिवार भी शामिल, बलौदाबाजार जिले में 23,568 हितग्राहियों को 23 करोड़ से ज्यादा राशि मिलेगी, इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को चेक और सामग्री भी वितरित की जाएगी।
