Korba Road Accident News: कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, 1 की मौत, 10 घायल

Korba Road Accident News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के डबरीपारा मोड़ के पास दुल्हन को लेकर लौट रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस दुर्घटना में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे अधिक संख्या में शामिल हैं। सभी को तत्काल बांकी मोंगरा स्थित एसईसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि यह वाहन (CG 11 BJ 9084) ग्राम कसरेंगा से कोरबा के दादर खुर्द की ओर जा रहा था। वाहन में कुल 11 लोग सवार थे। यह गाड़ी सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के सोनपुरी गांव से किराए पर ली गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। हादसे के बाद से चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Youthwings