रायपुर में चलती कार में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

रायपुर में आज एक बड़ा हादसा टल गया, जब आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने तुरंत वाहन रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

 

देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। यह घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

 

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

 

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

देखें वीडियो –

Youthwings