Raipur Police Viral Video: रायपुर में वर्दी पर दाग, नशे में धुत GRP जवान का वीडियो वायरल, सड़क पर किया हंगामा
Raipur Police Viral Video: रायपुर में Government Railway Police के एक जवान का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में पुलिसकर्मी नशे की हालत में दिखाई दे रहा है।
सड़क पर बिगड़ी हालत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिसकर्मी इतनी ज्यादा नशे में था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। उसकी हरकतों को देखकर लोग हैरान रह गए और मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया।
रेलवे स्टेशन के बाहर हुआ विवाद
यह घटना रायपुर रेलवे स्टेशन के बाहर की बताई जा रही है, जहां पुलिसकर्मी ने यात्रियों से बेवजह बहस की। इससे वहां कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।
कार्रवाई की उठी मांग
घटना के बाद लोगों ने इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि संबंधित जवान GRP एसपी कार्यालय में तैनात है।
फिलहाल इस मामले में विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद दबाव बढ़ता जा रहा है।
