मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले: BHAVYA योजना को मंजूरी, FCRA संशोधन बिल पास
Narendra Modi की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में देश के औद्योगिक विकास और नीति सुधार से जुड़े अहम फैसले लिए गए।
बैठक में सरकार ने भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) को मंजूरी दे दी, जिसका उद्देश्य देश में बड़े स्तर पर औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत देशभर में 100 औद्योगिक क्लस्टर और बड़े औद्योगिक शहर विकसित किए जाएंगे, जो Plug and Play मॉडल पर आधारित होंगे। यानी इन क्षेत्रों में उद्योगों के लिए पहले से सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
इस योजना पर सरकार लगभग 33,660 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसका लक्ष्य भारत में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना, MSMEs को मजबूत करना और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। यह पहल Make in India अभियान को भी मजबूती देगी।
कैबिनेट ने इसके अलावा FCRA Amendment Bill को भी मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य विदेश से आने वाले फंड के उपयोग में पारदर्शिता और निगरानी बढ़ाना है।
बैठक के बाद जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री Ashwini Vaishnaw ने बताया कि इन फैसलों से देश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
इसके साथ ही, सरकार ने कपास सीजन 2023-24 के दौरान MSP ऑपरेशन पर हुए 1718 करोड़ रुपये के खर्च की प्रतिपूर्ति को भी मंजूरी दी है।
इन प्रोजेक्ट्स को राज्य सरकारों, केंद्रीय पीएसयू और निजी डेवलपर्स के साथ मिलकर विकसित किया जाएगा, और चयन चैलेंज मोड के आधार पर होगा। इसमें PM Gati Shakti, ग्रीन एनर्जी, अंडरग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर और Ease of Doing Business जैसे मानकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
