Swami Avimukteshwaranand News: शंकराचार्य का बड़ा बयान, ‘सनातन को अंदर से खतरा’, सेक्सुअल हरासमेंट आरोपों पर भी दिया जवाब
Swami Avimukteshwaranand News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कई मुद्दों पर खुलकर बयान दिया। उन्होंने देश की एकता, धर्म और राजनीति को लेकर तीखी टिप्पणी की।
“धर्म के नाम पर राजनीति ठीक नहीं”
स्वामी ने कहा कि आज के समय में धर्म और एकता का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए किया जा रहा है। ऐसे में इसका समाज पर कोई सकारात्मक असर नहीं पड़ता।
सनातन पर अंदरूनी खतरा
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को बाहरी ताकतों से ज्यादा खतरा अंदर के लोगों से है, जो समाज को कमजोर कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
गौरक्षा पर उठाए सवाल
गौरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि नेता सिर्फ भाषण देते हैं, लेकिन जमीन पर काम नहीं करते। इससे यह मुद्दा सिर्फ राजनीति तक सीमित रह जाता है।
योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी
योगी आदित्यनाथ को लेकर उन्होंने कहा कि अगर कोई नेता वादे पूरे नहीं करता, तो उस पर सवाल उठाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि इतने वर्षों में भी गौरक्षा के लिए अपेक्षित काम नहीं हुआ।
आरोपों को बताया साजिश
सेक्सुअल हरासमेंट के आरोपों पर स्वामी ने कहा कि यह उन्हें रोकने और बदनाम करने की कोशिश है। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताया।
राजनीति पर टिप्पणी
उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता, सब कुछ परिस्थितियों पर निर्भर करता है।
