पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों की सूची जारी, ममता भवानीपुर से लड़ेंगी चुनाव
ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 291 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि दार्जिलिंग क्षेत्र की 3 सीटें सहयोगी दल बीजीपीएम को दी गई हैं, जहां अनित थापा के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा।
भवानीपुर से मैदान में ममता, नंदीग्राम से दूरी
सीएम ममता बनर्जी इस बार भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने साफ किया कि वे नंदीग्राम से चुनाव नहीं लड़ेंगी, जहां 2021 में उन्हें बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार टीएमसी ने नंदीग्राम से पवित्रा कार्केई को टिकट दिया है, जो हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं।
चुनाव आयोग और बीजेपी पर निशाना
ममता बनर्जी ने उम्मीदवारों की घोषणा के दौरान चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग बीजेपी के पक्ष में काम कर रहा है। साथ ही दावा किया कि टीएमसी इस चुनाव में 226 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सत्ता में वापसी करेगी।
किन सीटों पर किसे मिला मौका
टीएमसी ने कई बड़े नेताओं को महत्वपूर्ण सीटों से मैदान में उतारा है।
चंद्रिमा भट्टाचार्य – दमदम उत्तर
मदन मित्रा – कमरहाटी
फिरहाद हकीम – कोलकाता पोर्ट
कुणाल घोष – बेलेघाटा
डॉ. शशि पांजा – श्यामपुकुर
ज्योतिप्रियो मल्लिक – हाबरा
सामाजिक संतुलन पर जोर
अभिषेक बनर्जी ने बताया कि 291 उम्मीदवारों में 52 महिलाएं, 95 एससी/एसटी और 47 अल्पसंख्यक वर्ग से हैं, जिससे पार्टी ने सामाजिक संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है।
read more : दंतेवाड़ा में पत्रकार की गिरफ्तारी पर बवाल, बस्तर के पत्रकारों ने दिया मौन धरना
