Bilaspur School Controversy: CBSE के नाम पर ठगी? बिलासपुर में स्कूल के खिलाफ फूटा अभिभावकों का गुस्सा

Bilaspur School Controversy

Bilaspur School Controversy

Bilaspur School Controversy:

Bilaspur में एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल के खिलाफ अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। आरोप है कि स्कूल ने Central Board of Secondary Education के नाम पर छात्रों का दाखिला किया और मोटी फीस वसूली, लेकिन अब उन्हें Chhattisgarh Board of Secondary Education के तहत परीक्षा देने के लिए कहा जा रहा है।

सोमवार को बड़ी संख्या में पेरेंट्स और छात्र स्कूल प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताने कलेक्ट्रेट पहुंचे। जब वहां से संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने कलेक्टर निवास का घेराव कर दिया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर की गई।

अभिभावकों का कहना है कि यह बच्चों के भविष्य के साथ धोखा है। उनका आरोप है कि स्कूल ने शुरुआत से ही गलत जानकारी देकर एडमिशन कराया और अब परीक्षा के समय बोर्ड बदल दिया गया है।

मामले ने तूल पकड़ लिया है और अब यह उच्च स्तर तक पहुंच गया है। केंद्रीय स्तर पर भी इसकी शिकायत की गई है, जिसके बाद जांच के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है, लेकिन अभिभावक जल्द समाधान चाहते हैं।

Youthwings