BJP Neta Shubham Singh Viral Video: “हमारा दबदबा है, कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता..” कैप्शन के साथ जुआ खेलते BJP नेता की रील वायरल

BJP Neta Shubham Singh Viral Video: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले से भाजपा से जुड़े एक नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।

वायरल क्लिप में भाजपा नेता शुभम सिंह कुछ लोगों के साथ जुआ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक रील के रूप में पोस्ट किया गया था। वीडियो के साथ लिखा गया कैप्शन भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है, जिसमें लिखा है – “हमारा दबदबा है, कोई हाथ नहीं लगा सकता।”

जानकारी के अनुसार शुभम सिंह भाजपा के हसदेव मंडल में सोशल मीडिया संयोजक के पद पर हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग इसे पार्टी की छवि से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग भी की है।

हालांकि इस पूरे मामले को लेकर अभी तक पार्टी या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन स्थानीय स्तर पर इस वीडियो को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इधर छत्तीसगढ़ में हाल के दिनों में अवैध गतिविधियों से जुड़े कुछ और मामले भी सामने आए हैं। बलरामपुर जिले के तुर्रीपनी गांव में करीब 2.5 से 3 एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध खेती किए जाने का मामला सामने आया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर फसल जब्त कर जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जमीन एक स्थानीय व्यक्ति की है, जिसे झारखंड के एक व्यक्ति ने लीज पर लिया था। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।

Youthwings