पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के ICU में भर्ती
Durg। पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें AIIMS Raipur में भर्ती कराया गया है। उन्हें न्यूरो सर्जरी वार्ड के आईसीयू में रखा गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक करीब 70 वर्षीय तीजन बाई वर्ष 2024 से लकवे की बीमारी से पीड़ित हैं। बताया जा रहा है कि पिछले लगभग 20 दिनों से वह केवल जूस और फलों के सहारे ही रह रही थीं, जिसके कारण उनकी तबीयत और कमजोर हो गई।
बताया जा रहा है कि हाल ही में Narendra Modi के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान उनके परिजनों से तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा भी की गई थी। फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
तीजन बाई ने छत्तीसगढ़ की लोककला पंडवानी को देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में पहचान दिलाई है। वह कपालिक शैली की प्रमुख कलाकार मानी जाती हैं और अब तक करीब 17 देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं।

