कांकेर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, कोयलीबेड़ा इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

Kanker। जिले के Koilibeda इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जंगल क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों का आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सुरक्षा बल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है।

 

मामले की पुष्टि करते हुए Nikhil Rakhecha, एसपी कांकेर, ने बताया कि कोयलीबेड़ा क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिली है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

 

गौरतलब है कि हाल ही में इलाके में कई नक्सलियों के आत्मसमर्पण की घटनाएं सामने आई थीं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जंगल क्षेत्रों में सर्चिंग और ऑपरेशन तेज कर दिए हैं।

Youthwings