बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद, होटल इंडस्ट्री ने जारी किया SOS
बेंगलुरु। बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद होने से होटल इंडस्ट्री के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। Bangalore Hotels Association ने बताया कि आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई रोक दी गई है, जिससे शहर के होटलों के संचालन पर असर पड़ने की आशंका है।
एसोसिएशन का कहना है कि होटल जरूरी सेवाओं में शामिल हैं, इसलिए सप्लाई रुकने से आम लोगों, सीनियर सिटिजन्स, स्टूडेंट्स और मेडिकल प्रोफेशनल्स पर असर पड़ सकता है, जो रोजाना के खाने के लिए होटलों पर निर्भर रहते हैं।
दरअसल, पिछले शनिवार को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में 115 रुपये की वृद्धि की गई है। माना जा रहा है कि Middle East में जारी Iran–Israel conflict और प्रमुख एनर्जी शिपिंग रूट में आई रुकावट के कारण यह स्थिति बनी है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष P. C. Rao ने कहा कि होटल मालिक किसी भी हालत में अपने होटल बंद नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि होटल चलाना उनका पेशा ही नहीं बल्कि लोगों की सेवा का माध्यम है।
पी.सी. राव ने सरकार और जनप्रतिनिधियों से इस मुद्दे पर तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। उनका कहना है कि गैस की कमी से होटल व्यवसाय और इससे जुड़े लोगों की रोजी-रोटी पर गंभीर असर पड़ सकता है।
