‘द केरला स्टोरी 2’ विवादों के बीच बॉक्स ऑफिस पर उछाल, पांचवें दिन पहुंची 16.65 करोड़ के पार
'द केरला स्टोरी 2'
‘द केरला स्टोरी 2’ कई विवादों और हाईकोर्ट में चली कानूनी प्रक्रिया के बाद आखिरकार 27 फरवरी 2026 को रिलीज हुई फिल्म The Kerala Story 2 अब बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। शुरुआत में सुस्त ओपनिंग के बावजूद फिल्म ने दूसरे दिन से शानदार वापसी की है और पांचवें दिन भी अच्छी कमाई दर्ज की है।
ओपनिंग रही कमजोर, फिर बदली तस्वीर
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन एक करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया और महज 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि दूसरे दिन से फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।
पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को फिल्म ने करीब 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही पांच दिनों में फिल्म की कुल कमाई 16.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
पांच दिनों का कलेक्शन रिपोर्ट
पहला दिन – 0.75
दूसरा दिन – 4.65
तीसरा दिन – 4.75
चौथा दिन – 2.50
पांचवां दिन – 4.00
कुल कमाई – 16.65
मंगलवार को ऑक्यूपेंसी में उछाल
रिलीज के पहले दिन दर्शकों की संख्या कम रही, लेकिन वीकेंड और वीकडे में फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगातार बढ़ती गई।
सुबह के शो: 8.55%
दोपहर के शो: 16.75%
शाम के शो: 19.70%
नाइट शो: 31.02%
सबसे ज्यादा भीड़ नाइट शो में देखने को मिली, जिससे साफ है कि फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल रहा है।
फिल्म से जुड़ी खास बातें
यह फिल्म साल 2023 में आई The Kerala Story का सीक्वल है। पहले भाग की तरह दूसरा भाग भी संवेदनशील विषय पर आधारित है और रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गया था।
फिल्म का निर्देशन Kamakshya Narayan Singh ने किया है। इसमें उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रही हैं।
संवेदनशील मुद्दे पर आधारित होने के कारण फिल्म चर्चा और विवाद दोनों का हिस्सा बनी हुई है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार अब मजबूत होती दिख रही है।
read more : बॉयलर इंस्पेक्टर भर्ती विवाद पर PSC का स्पष्टीकरण, आरोपों को बताया भ्रामक
