Samsung Galaxy S26 Launch: AI पावर के साथ आ रही Galaxy S26 सीरीज, फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट
Samsung Galaxy S26 Launch: टेक दिग्गज Samsung का बहुप्रतीक्षित Samsung Galaxy Unpacked इवेंट कुछ ही घंटों में शुरू होने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी अपनी नई फ्लैगशिप Samsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च करेगी, जिसमें Samsung Galaxy S26 Plus और Samsung Galaxy S26 Ultra भी शामिल होंगे।
कंपनी के मुताबिक, इस बार स्मार्टफोन्स में एडवांस्ड Galaxy AI फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा, जो यूजर्स के रोजमर्रा के काम को आसान और बेहतर बनाएंगे। यही वजह है कि इस सीरीज को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।
सैमसंग ने भारत समेत कई देशों में प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है। स्मार्टफोन्स के अलावा इवेंट में Samsung Galaxy Buds 4 और Samsung Galaxy Buds 4 Pro के लॉन्च की भी संभावना है।
यह इवेंट भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे (IST) कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
संभावित फीचर्स
Galaxy S26 में पतले बेज़ल और ब्राइट AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। बेहतर बैटरी एफिशिएंसी और फास्ट चार्जिंग की उम्मीद है। S26+ में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी मिल सकती है, जबकि S26 Ultra में हाई-रेजोल्यूशन प्राइमरी कैमरा और बेहतर जूम क्षमता दी जा सकती है।
प्री-बुकिंग और सेल
लॉन्च के तुरंत बाद भारत में प्री-बुकिंग शुरू होने की संभावना है। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को एक्सचेंज बोनस, बैंक ऑफर और एक्सेसरीज़ पर डिस्काउंट मिल सकता है। कीमत और बिक्री की तारीख की घोषणा इवेंट के दौरान की जाएगी।
