Chhattisgarh Weather Update: कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, सुबह से छाए काले घने बादल
Chhattisgarh Weather Update
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सोमवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
IMD ने क्या संभावना जताई?
मौसम विभाग India Meteorological Department (IMD) के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है।
IMD का कहना है कि अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और हल्की ठंडक महसूस होगी।
किन जिलों में हो सकती है बारिश?
मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई है, उनमें लगभग पूरा छत्तीसगढ़ शामिल है। प्रमुख जिले इस प्रकार हैं—
रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, महासमुंद, रायगढ़, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, अंबिकापुर, बलौदाबाजार, कोरबा, सरगुजा, कोंडागांव, कांकेर, गरियाबंद और बस्तर।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान?
पिछले 24 घंटों की बात करें तो अंबिकापुर 12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। वहीं 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म दर्ज किया गया।
अन्य प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा—
रायपुर: 20.3°C
बिलासपुर: 17.8°C
दुर्ग: 15°C
जगदलपुर: 18.5°C
पेंड्रा रोड: 15°C
मौसम विभाग की सलाह
मौसम में हो रहे बदलाव का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। IMD ने सर्दी, खांसी, बुखार और हाइपोथर्मिया जैसी समस्याओं से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों का ध्यान रखने की अपील की गई है।
गर्मी से बचाव के लिए क्या करें?
शरीर में पानी की कमी न होने दें।
तरबूज, खरबूजा जैसे पानी से भरपूर फल-सब्जियां खाएं।
तला-भुना भोजन खाने से बचें।
दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें।
बाहर जाना जरूरी हो तो सिर ढकें या छाते का इस्तेमाल करें।
read more : रिटायर्ड आर्मी अफसर और बैंक कर्मी के घर चोरों का धावा; CCTV खंगाल रही पुलिस
