Nepal Bus Accident: पोखरा-काठमांडू बड़ा बस हादसा, त्रिशूली नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, 27 घायल

Nepal Bus Accident: नेपाल के धादिंग जिले में सोमवार को पोखरा से काठमांडू जा रही एक बस त्रिशूली नदी में गिर गई। हादसे में 6 महिलाएं और 12 पुरुष सहित कुल 18 लोगों की मौत हुई। साथ ही 27 यात्री घायल हुए हैं।

घायलों का विवरण

घायलों में आठ महिलाएं, अठारह पुरुष और एक नाबालिग लड़की शामिल हैं। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है।

हादसे का स्थल और कारण

बस पृथ्वी हाईवे पर चल रही थी। रात करीब 1 बजे बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगर पालिका-5 के भैसेपाटी इलाके में बस सड़क से नीचे उतर गई। गाड़ी लगभग 300 मीटर नीचे नदी किनारे गिरी और गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।

बचाव और राहत कार्य

नेपाली आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स, नेपाल पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। अधिकारियों ने बताया कि रात होने के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहा।

Youthwings