Naxali Devji Surrendered: तेलंगाना पुलिस के सामने शीर्ष नक्सली नेता देवजी ने रखे हथियार, आत्मसमर्पण से हिल गया नक्सली संगठन

Naxali Devji Surrendered: देवजी ने हाल ही में हथियार पुलिस के सामने रखे। हालांकि, अभी तक पुलिस ने इसे आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है।

कुछ महीने पहले ही देवजी को संगठन का महासचिव नियुक्त किया गया था। इससे पहले, संगठन के पूर्व महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ बसवराजू पिछले साल मई में छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारे गए थे।

यदि देवजी के आत्मसमर्पण की पुष्टि होती है, तो एक साल के भीतर नक्सली संगठन के शीर्ष नेतृत्व में दूसरी बार खालीपन होगा। सूत्रों के अनुसार, देवजी के साथ कई अन्य सशस्त्र कैडर भी आत्मसमर्पण कर सकते हैं।

Youthwings