Bengal Earthquake Today: बंगाल की खाड़ी में 4.3 तीव्रता का भूकंप, जानें पूरी जानकारी

Bengal Earthquake Today: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार बुधवार तड़के बंगाल की खाड़ी में रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यह भूकंप 11 फरवरी को सुबह 5:12 बजे आया। भूकंप की गहराई जमीन से लगभग 10 किलोमीटर मापी गई।

एनसीएस द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र 14.94° उत्तरी अक्षांश और 90.18° पूर्वी देशांतर पर स्थित था। इस संबंध में जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की गई।

फिलहाल इस भूकंप से किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

पिछले साल भी दर्ज हुआ था भूकंप

गौरतलब है कि पिछले वर्ष दिसंबर महीने में भी बंगाल की खाड़ी में 4.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। वह भूकंप सुबह 11:48 बजे करीब 15 किलोमीटर की गहराई पर आया था। उस समय भूकंप का केंद्र 12.59° उत्तरी अक्षांश और 92.34° पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

विशेषज्ञों के अनुसार समुद्री क्षेत्रों में आने वाले हल्के तीव्रता के भूकंप आमतौर पर बड़े नुकसान का कारण नहीं बनते, लेकिन सतर्कता आवश्यक है।

Youthwings