Ola-Uber-Rapido Strike Today: देशभर में ओला-उबर-रैपिडो ड्राइवर हड़ताल, ये हैं मांगे..
Ola-Uber-Rapido Strike Today: देशभर में आज 7 फरवरी 2026 को ओला, उबर और रैपिडो ड्राइवरों ने ऑल इंडिया ब्रेकडाउन के तहत हड़ताल का एलान किया है। तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) ने यह कदम राष्ट्रीय मजदूर संगठनों के साथ मिलकर उठाया है।
हड़ताल के दौरान ड्राइवर अपने मोबाइल एप बंद रखेंगे, जिससे यात्री ऑनलाइन कार, ऑटो और बाइक-टैक्सी बुक नहीं कर पाएंगे, और राजधानी तथा अन्य शहरों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
ड्राइवरों की प्रमुख मांगें
ड्राइवरों का कहना है कि कंपनियों द्वारा किराया तय करने की वजह से उनकी आय असुरक्षित है, जिससे शोषण और खराब वर्किंग कंडीशन पैदा होती है।
यूनियन ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर मांग की है कि कंपनियों की मनमानी और ड्राइवरों के शोषण को रोका जाए।
पैनिक बटन डिवाइस लगवाने के लिए ड्राइवरों पर वित्तीय बोझ बढ़ गया है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा 70% कंपनियों को अनधिकृत घोषित कर दिया गया है, जिससे ड्राइवरों को लगभग 12,000 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
यूनियन ने ओपन परमिट पॉलिसी और अवैध बाइक टैक्सी सेवाओं से होने वाली आय हानि और बीमा लाभ की कमी पर भी चिंता जताई है।
यूनियन का संदेश
TGPWU ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ड्राइवरों का शोषण बंद होना चाहिए। उनका कहना है कि कंपनियों का मुनाफा बढ़ रहा है, जबकि लाखों एप-बेस्ड ड्राइवर गरीबी और असुरक्षा में जीवन यापन कर रहे हैं।
