Banks Strike : बैंकों में आज हड़ताल, कामकाज रहेगा ठप
Banks Strike / रायपुर। दो दिन की छुट्टी (शनिवार-रविवार-राष्ट्रीय अवकाश) के बाद अगर आज आप बैंक से कोई जरूरी काम कराने जा रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। देशभर में सरकारी बैंकों के कर्मचारी आज (27 जनवरी 2026) हड़ताल पर हैं, जिससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने हफ्ते में 5-डे वर्किंग वीक (5 दिन कार्य सप्ताह) की मांग को तुरंत लागू करने की मांग को लेकर आज देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में सरकारी बैंक बंद रहेंगे।
किन बैंकों पर असर?
हड़ताल का प्रभाव मुख्य रूप से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर पड़ेगा। बंद रहने वाले प्रमुख बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB), इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, कैनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया
पंजाब एंड सिंध बैंक, UCO बैंक हैं। कुल 12 प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रभावित होंगे।
इन बैंकों पर कोई असर नहीं
निजी क्षेत्र के बैंक पूरी तरह खुले रहेंगे और सामान्य सेवाएं उपलब्ध होंगी
HDFC बैंक
ICICI बैंक
Axis बैंक
Kotak Mahindra बैंक
IndusInd बैंक
Yes बैंक
IDFC First बैंक
Bandhan बैंक
हड़ताल का कारण
UFBU ने सरकार से मांग की है कि बैंकों में 5-डे वर्किंग वीक (सप्ताह में 5 दिन काम) तुरंत लागू किया जाए। कर्मचारी यूनियनों का कहना है कि 6-डे वर्किंग से कर्मचारियों पर अनुचित बोझ पड़ रहा है, जबकि निजी बैंकों में पहले से ही 5-डे वीक लागू है।
बैंकों ने पहले ही दी चेतावनी
अधिकांश सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने ग्राहकों को पहले ही सूचित कर दिया था कि हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाओं में व्यवधान हो सकता है। पिछले तीन दिनों से बैंक बंद थे 24 जनवरी को दूसरा शनिवार, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (राष्ट्रीय अवकाश)। अब 27 जनवरी को हड़ताल के कारण ग्राहकों को काफी असुविधा हो सकती है।
सलाह
जरूरी काम हो तो निजी बैंक (HDFC, ICICI आदि) का सहारा लें।
ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, मोबाइल ऐप या ATM का इस्तेमाल करें।
बड़े लेन-देन या चेक जमा/निकासी के लिए कल तक इंतजार करें।
हड़ताल के कारण आज सरकारी बैंकों में कोई भी सेवा उपलब्ध नहीं होगी। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
