Bollywood Actor KRK Arrested: ओशिवारा फायरिंग केस में एक्टर कमाल आर खान गिरफ्तार, हथियार जब्त

Bollywood Actor KRK Arrested: मुंबई के ओशिवारा इलाके में हुई फायरिंग के मामले में अभिनेता कमाल आर खान (केआरके) को ओशिवारा पुलिस ने औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार देर शाम उन्हें ओशिवारा पुलिस स्टेशन लाया गया था, जहां उनसे घंटों पूछताछ के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर गिरफ्तारी की गई। फिलहाल केआरके पुलिस हिरासत में हैं और मामले की आगे की जांच जारी है।

फायरिंग हथियार को लेकर कबूलनामा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान कमाल आर खान ने स्वीकार किया है कि फायरिंग उन्हीं के हथियार से हुई थी। हालांकि, उन्होंने यह भी दावा किया कि संबंधित हथियार लाइसेंसी है। पुलिस ने हथियार को जब्त कर लिया है और उससे जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

नालंदा सोसाइटी से दो गोलियां बरामद

जांच के दौरान पुलिस ने नालंदा सोसाइटी से दो गोलियां बरामद की हैं। इनमें से एक गोली दूसरी मंजिल से और दूसरी गोली चौथी मंजिल से मिली है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक फ्लैट लेखक-निर्देशक का है, जबकि दूसरा फ्लैट एक मॉडल का बताया जा रहा है।

सीसीटीवी से नहीं मिला सुराग

मामले की जांच में ओशिवारा पुलिस स्टेशन की 18 सदस्यीय टीम के साथ-साथ क्राइम ब्रांच की कई टीमें भी जुटी रहीं। शुरुआती जांच में सीसीटीवी फुटेज से कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद फोरेंसिक जांच के आधार पर पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि गोलियां संभवतः कमाल आर खान के बंगले की दिशा से चलाई गई हो सकती हैं।

आज कोर्ट में पेशी, रिमांड की तैयारी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कमाल आर खान को आज अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड की मांग की जा सकती है। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर फायरिंग की वजह, समय और परिस्थितियों की विस्तृत जांच करेगी।

Youthwings