CG 5th-8th Exam Time Table: छत्तीसगढ़ में 16 मार्च से शुरू होंगी 5वीं-8वीं की वार्षिक परीक्षाएं, शिक्षा विभाग ने जारी किया शेड्यूल

CG 5th-8th Exam Time Table: छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए 5वीं एवं 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 5वीं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च 2025 से शुरू होगी, जबकि कक्षा 8वीं की परीक्षा 17 मार्च 2025 से आयोजित की जाएगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभ होंगी।

कक्षा 5 वीं, 8 वी परीक्षा के संबंध में दिशा निर्देश

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस केन्द्रीकृत परीक्षा में राज्य के सभी शासकीय विद्यालय, अनुदान प्राप्त विद्यालय तथा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध अशासकीय (हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम) गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों की सहभागिता अनिवार्य होगी।

हालांकि CBSE और ICSE बोर्ड से संबद्ध अशासकीय विद्यालयों के छात्र इस परीक्षा में शामिल नहीं होंगे।

परीक्षा पैटर्न

कक्षा 5वीं

कुल अंक: 50

लिखित परीक्षा: 40 अंक

प्रायोजना कार्य: 10 अंक

कक्षा 8वीं

कुल अंक: 100

लिखित परीक्षा: 80 अंक

प्रायोजना कार्य: 20 अंक

इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि परीक्षा का सफल और सुचारु आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

Youthwings