गरियाबंद में नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका, 16 लाख के इनामी DVCM समेत 8 नक्सली मुख्यधारा में लौटे
गरियाबंद में नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका
गरियाबंद: जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत 8 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में दो कुख्यात DVCM नक्सली बलदेव और अंजू भी शामिल हैं, जिन पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
माओवादी संगठन की नीतियों से नाराज थे नक्सली
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली माओवादी संगठन की आंतरिक भेदभाव नीति, उपेक्षा और कठोर जीवनशैली से लंबे समय से परेशान थे। अधिकारियों ने बताया कि लगातार चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों और छत्तीसगढ़ सरकार की प्रभावी पुनर्वास नीति का सकारात्मक असर सामने आ रहा है। इसी के तहत नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का विकल्प चुन रहे हैं।
शासन की योजना से मिलेगा नया जीवन
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सुरक्षा, आर्थिक सहायता, रोजगार और पुनर्स्थापन से जुड़े अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रशासन का मानना है कि इस सरेंडर से नक्सल संगठन की पकड़ कमजोर पड़ेगी और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा व विकास को गति मिलेगी।
read more: नितिन नबीन ने भरा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का नामांकन, बीजेपी में नई रणनीति शुरू
