Gevra Coal Mine Violence: गेवरा खदान में बवाल, KK इंटरप्राइजेज के बाउंसरों की दबंगई

Gevra Coal Mine Violence: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले स्थित गेवरा कोयला खदान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोल लिफ्टर के कर्मचारियों और KK इंटरप्राइजेज के बाउंसरों के बीच सरेआम हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते खदान का इलाका किसी गैंगवार के अखाड़े में तब्दील हो गया। इस दौरान KPCL का एक कर्मचारी भी मारपीट में घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि KK इंटरप्राइजेज के बाउंसरों ने कोल लिफ्टर के कर्मचारियों के साथ-साथ KPCL कर्मी को भी निशाना बनाया। मारपीट की पूरी घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर बाउंसरों की दबंगई और खुलेआम की गई हिंसा देखी जा सकती है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के समय खदान परिसर में सुरक्षाकर्मी मौजूद थे, इसके बावजूद हिंसा को नहीं रोका जा सका। इस घटना के बाद खदान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मामले के सामने आते ही पुलिस और खदान प्रशासन हरकत में आ गया है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Youthwings