Happy New Year 2026: होटल पार्टियों से मंदिरों तक जश्न में डूबा शहर, रेस्टोरेंट्स में भी न्यू ईयर पार्टी का धमाल

Happy New Year 2026

Happy New Year 2026

Happy New Year 2026:  नए साल के स्वागत को लेकर शहर में उत्साह चरम पर नजर आया। लोगों ने अपने दोस्तों और परिवार के साथ मनोरंजन और मस्ती के पलों को एंजॉय करते हुए 2026 का भव्य स्वागत किया। शहर के प्रमुख होटल और रेस्टोरेंट्स में सेलिब्रिटी नाइट, डीजे पार्टी और गाला डिनर के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन किया गया।
31 दिसंबर की शाम 6 बजे से ही होटल्स में न्यू ईयर नाइट पार्टी की महफिल सज गई, जो देर रात तक चलती रही। बड़ी संख्या में लोग फैमिली, कपल्स और दोस्तों के साथ इन पार्टियों में शामिल हुए।

डीजे बीट्स और बॉलीवुड तड़के पर झूमे लोग

कहीं बॉलीवुड कलाकारों की परफॉर्मेंस ने माहौल बनाया तो कहीं डीजे के नए-पुराने रिमिक्स गानों पर लोग झूमते और गाते नजर आए। शहर के टॉप होटलों ने नए साल को खास बनाने के लिए शानदार इंतजाम किए थे। हर साल की तरह इस बार भी इन पार्टियों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
युवाओं में न्यू ईयर पार्टी को लेकर खासा क्रेज देखने को मिला और वे देर रात तक म्यूजिक, डांस और एंटरटेनमेंट का आनंद लेते रहे।

कपल्स, फैमिली और बैचलर्स के लिए खास इंतजाम

होटल प्रबंधन द्वारा कपल्स, फैमिली और बैचलर्स सभी के लिए अलग-अलग थीम पर पार्टियां ऑर्गनाइज की गईं। मनोरंजन के साथ-साथ लोगों के लिए मनपसंद गाला डिनर की भी विशेष व्यवस्था रही। हंसते-झूमते और गाते हुए लोगों ने पुराने साल को अलविदा कहा और नए साल का स्वागत किया।

इन होटल्स और रेस्टोरेंट्स में दिखी न्यू ईयर की झलक

एनएच-6 इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम स्थित एक होटल में रात 8 बजे से डीजे नाइट और गाला डिनर का लोगों ने जमकर आनंद लिया।
रिंग रोड-3 पिरदा स्थित एक रेस्टोरेंट में बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ फिल्मी गीतों पर झूमते हुए 31 दिसंबर की रात खास बनाई गई।
सेजबहार स्थित एक क्लब में डीजे म्यूजिक और डिनर के साथ नए साल का जश्न मनाया गया। इसी तरह शहर के अलग-अलग होटल और रेस्टोरेंट्स में न्यू ईयर सेलिब्रेशन की धूम रही।

काली मंदिर और महामाया मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नए साल की रात 12 बजे आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर में मां काली का आशीर्वाद लेने श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। मान्यता है कि मां काली के दर्शन से सालभर सुख-समृद्धि बनी रहती है।
श्रद्धालुओं ने नववर्ष में अपने घर-परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर में भी विशेष साज-सज्जा और भक्तिमय माहौल के बीच नए साल का स्वागत किया गया।

read more : यूट्यूब से सीखकर घर पर छापे नकली नोट! शातिर पति-पत्नी गिरफ्तार

हाई वोल्टेज पार्टियों में उत्साह चरम पर

न्यू ईयर की हाई वोल्टेज म्यूजिक, डांस और डिनर पार्टियों में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर कोई इस खुशी के पल को जीता नजर आया। लोगों ने इन यादगार लम्हों को मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर फैमिली और फ्रेंड्स के साथ साझा किया।

कालोनियों में आतिशबाजी और केक कटिंग

शहर की कालोनियों और घरों में जैसे ही घड़ी ने 12 बजाए, लोगों ने 1 जनवरी 2026 का ग्रैंड वेलकम किया। केक काटे गए, मिठाइयां बांटी गईं और आतिशबाजी के साथ खुशियों का इजहार हुआ।
आकाश में आतिशबाजी की रौनक और सड़कों पर “Happy New Year 2026” लिखकर लोगों ने अपने उत्साह को जाहिर किया। इस तरह पूरा शहर नए साल के जश्न में डूबा नजर आया।

 

Youthwings