शादी में लैपटॉप पर बग फिक्स करने वाली दुल्हन की तस्वीर वायरल, जानिए पूरी कहानी
सोशल मीडिया पर एक अनोखी दुल्हन की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। लाल जोड़े में सजी दुल्हन सोफे पर बैठी लैपटॉप पर काम कर रही हैं, जबकि दूल्हा पास बैठकर मिठाई खा रहा है। यह कोई साधारण फोटो नहीं, बल्कि स्टार्टअप की दुनिया की हकीकत दिखाती है।
दुल्हन हैं AI स्टार्टअप KoyalAI की को-फाउंडर और CTO
दुल्हन कोई और नहीं, बल्कि सैन फ्रांसिस्को बेस्ड AI स्टार्टअप KoyalAI की को-फाउंडर और CTO गौरी अग्रवाल हैं। यह तस्वीर उनके भाई और कंपनी के CEO मेहुल अग्रवाल ने X (ट्विटर) पर शेयर की। मेहुल ने लिखा, “लोग स्टार्टअप्स को रोमांटिसाइज करते हैं, लेकिन यह बहुत मेहनत का काम है। यह मेरी बहन और को-फाउंडर गौरी हैं, अपनी शादी की रस्म पूरी होने के सिर्फ 10 मिनट बाद KoyalAI का क्रिटिकल बग फिक्स कर रही हैं। यह कोई फोटो ऑप नहीं था, पेरेंट्स ने हम दोनों को डांटा भी। जब लोग पूछेंगे कि हम जीते क्यों, तो मैं इसी की ओर इशारा करूंगा।”
तस्वीर रिसेप्शन के दौरान की है, जब मेहमानों से मिलना-जुलना चल रहा था। कंपनी अभी नई है और कर्मचारी शादी में ही मौजूद थे। गौरी खुद बग फिक्स करना चाहती थीं।
वायरल पोस्ट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
पोस्ट वायरल होते ही लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिले। कुछ यूजर्स ने गौरी की डेडिकेशन की तारीफ की “यह स्टार्टअप फाउंडर्स की असली जिंदगी है। सम्मान!” वहीं कई ने इसे टॉक्सिक हसल कल्चर और बर्नआउट का उदाहरण बताया। एक यूजर ने लिखा, “शादी के दिन भी काम? यह हीरोइक नहीं, बल्कि समस्या की निशानी है। बेहतर टीम हायर करो!”
मेहुल ने आगे बताया कि गौरी हनीमून पर भी रोज 3 घंटे मीटिंग ले रही हैं “पति खुश नहीं हैं लोल।”
आलोचना पर गौरी का मजेदार जवाब
क्रिटिसिज्म पर गौरी ने खुद रिपोस्ट कर लिखा, “भारतीय शादी की लंबी रिसेप्शन में घंटों बैठकर ट्राई करो, फिर कोडिंग करने का मन करेगा।” उन्होंने स्पष्ट किया कि यह रिसेप्शन का पल था, जब वेटिंग टाइम में काम किया।
यह वाकया स्टार्टअप लाइफ की मेहनत, वर्क-लाइफ बैलेंस और पैशन की बहस छेड़ गया है। क्या डेडिकेशन है या ओवरवर्क? आप क्या सोचते हैं?
CREADIT : Mehul Agarwal
