Chhattisgarh Morning News: सीएम साय का सारंगढ़ दौरा, SIR पर कांग्रेस की प्रेसवार्ता, वीर बाल रैली और स्वदेशी संकल्प यात्रा समेत दिनभर की बड़ी खबरें

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News: छत्तीसगढ़ में आज राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से भरा दिन रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रायपुर और सारंगढ़ दौरा प्रस्तावित है, वहीं SIR सहित कई अहम मुद्दों पर कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल प्रेसवार्ता करेंगे। इसके अलावा वीर बाल रैली, स्वदेशी संकल्प यात्रा और अन्य प्रमुख कार्यक्रम भी आज के एजेंडे में शामिल हैं।

सीएम विष्णु देव साय का आज रायपुर-सारंगढ़ दौरा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुबह 10 बजे रायपुर के मरीन ड्राइव, तेलीबांधा में आयोजित वीर बाल रैली कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर करीब 12:30 बजे सारंगढ़ के लिए रवाना होंगे।

सारंगढ़ में सीएम साय गुरु घासीदास रजत जयंती समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे वे गुरु घासीदास की ज्ञान स्थली पुष्प वाटिका पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 3 बजे राजधानी रायपुर लौट आएंगे।

SIR समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस की प्रेसवार्ता

कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल आज विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) समेत अन्य मुद्दों को लेकर प्रेसवार्ता करेंगे। यह प्रेसवार्ता सुबह 9:45 बजे रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित होगी।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

आज निकलेगी वीर बाल रैली

छोटे साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत को समर्पित वीर बाल रैली का आयोजन आज रायपुर में किया जाएगा। यह रैली सुबह 9 बजे मरीन ड्राइव, तेलीबांधा से प्रारंभ होगी।

रैली में हजारों स्कूली छात्र-छात्राएं, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट-गाइड, खेल संघों से जुड़े खिलाड़ी और सिख बाल फौजें शामिल होंगी।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे, जबकि अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा करेंगे। सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा और सिख समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

भोपाल में शहरी विकास मंत्रियों की क्षेत्रीय बैठक

देश के उत्तर-मध्य राज्यों के शहरी विकास मंत्रियों की क्षेत्रीय बैठक आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित की गई है।

इस बैठक में छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के मंत्री शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव सुबह 8 बजे शासकीय विमान से भोपाल रवाना होंगे।

बैठक में मिशन अमृत, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी परिवहन और अंगीकार अभियान के क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 का टूलकिट भी लॉन्च किया जाएगा।

स्वदेशी संकल्प यात्रा का दुर्ग में भ्रमण

स्वदेशी संकल्प यात्रा आज दुर्ग जिले में भ्रमण करेगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे।

यात्रा का उद्देश्य स्वदेशी को बढ़ावा देना, वोकल फॉर लोकल अभियान को मजबूत करना और स्थानीय व्यापार व उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है।

रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

पुरस्कार वितरण समारोह

  • संस्था: राजकुमार कॉलेज रायपुर
  • स्थान: जशपुर हॉल, जीई रोड
  • समय: सुबह 10 बजे से

रोटरी डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस

  • संस्था: रोटरी क्लब धमतरी
  • स्थान: ओमाया गार्डन
  • समय: सुबह 11 बजे से

भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ

  • कथाव्यास: गोपाल शरण देवाचार्य महाराज
  • स्थान: खाटू श्याम मंदिर, समता कॉलोनी
  • समय: अपरान्ह 3 से शाम 6 बजे तक

सूर्योपासना महापर्व

  • संस्था: जगद्गुरु श्रीशंकराचार्य आश्रम
  • स्थान: बोरियाकला
  • समय: सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक
Youthwings