Trains Cancelled News: रेल यात्रियों को बड़ा झटका, जनवरी-फरवरी में कई ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें पूरी सूची
बिलासपुर। Trains Cancelled News: रेल यात्रियों के लिए एक बार फिर असुविधा बढ़ने वाली है। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिसके चलते कई यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत काजीपेट–बल्लारशाह सेक्शन में तीसरी लाइन और नई लाइन की कमीशनिंग के लिए प्री-एनआई और एनआई कार्य प्रस्तावित है।
इस कार्य का असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी कई ट्रेनों पर पड़ेगा। रेलवे ने प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी कर दी है और यात्रियों से टिकट बुक करने से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।
रद्द होने वाली ट्रेनें (Train Cancellations)
गाड़ी संख्या 22647 कोरबा–तिरुवनंतपुरम उत्तर (कोच्चुवेली) एक्सप्रेस
- 28 और 31 जनवरी तथा 04, 07, 11 और 14 फरवरी 2026 को कुल 6 फेरों के लिए रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 22648 कोच्चुवेली–कोरबा एक्सप्रेस
- 26 और 29 जनवरी तथा 02, 05, 09 और 12 फरवरी 2026 को 6 फेरों के लिए रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 07005 सिकंदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस
- 26 जनवरी तथा 02 और 09 फरवरी 2026 को 3 फेरों के लिए रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल–सिकंदराबाद एक्सप्रेस
- 29 जनवरी तथा 05 और 12 फरवरी 2026 को 3 फेरों के लिए रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 03253 पटना–चर्लपल्ली एक्सप्रेस
- 26 और 28 जनवरी 2025 तथा 02, 04, 09 और 11 फरवरी 2026 को 6 फेरों के लिए रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 07255 चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस
- 28 जनवरी 2025 तथा 04 और 11 फरवरी 2026 को 3 फेरों के लिए रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 07256 चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस
- 30 जनवरी 2025 तथा 06 और 13 फरवरी 2026 को 3 फेरों के लिए रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन
गाड़ी संख्या 12251 यशवंतपुर–कोरबा एक्सप्रेस
27 जनवरी 2025 तथा 03, 10 और 13 फरवरी 2026 को यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
यह ट्रेन काचीगुड़ा, निज़ामाबाद जंक्शन, मुदखेड़ जंक्शन, पिंपल खुटी, नागपुर, दुर्ग और बिलासपुर के रास्ते सिकंदराबाद पहुंचेगी।
देरी से रवाना होने वाली ट्रेन
गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा–सिकंदराबाद एक्सप्रेस
11 फरवरी 2026 को यह ट्रेन 1 घंटा 15 मिनट की देरी से रवाना होगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से ट्रेन की अद्यतन जानकारी जरूर प्राप्त करें।
