JP Nadda Chhattisgarh Visit: 22 दिसंबर को जांजगीर में रहेंगे जेपी नड्डा, साय सरकार के 2 साल पूरे होने पर भव्य आयोजन में लेंगे भाग
JP Nadda Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर जांजगीर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस खास मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेपी नड्डा 22 दिसंबर को दोपहर 12:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से जांजगीर के लिए रवाना होंगे, जहां भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जेपी नड्डा शाम 4:30 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। इस आयोजन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
