Bilaspur Guru Ghasidas Jayanti: सतनामी समाज के आयोजन में बवाल, RSS पदाधिकारियों के पहुंचते ही बढ़ा तनाव, नारेबाजी के बीच माहौल गरम
बिलासपुर। Bilaspur Guru Ghasidas Jayanti: गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर आयोजित सतनामी समाज के कार्यक्रम में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब RSS के कुछ पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। उनकी मौजूदगी से माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते नारेबाजी के साथ हंगामे की स्थिति बन गई।
मिनीबस्ती स्थित महंत बाड़ा का मामला
मिली जानकारी के अनुसार, 18 दिसंबर को बाबा गुरु घासीदास जयंती के उपलक्ष्य में मिनीबस्ती स्थित महंत बाड़ा में सतनामी समाज द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान RSS के पदाधिकारियों के पहुंचने पर समाज के लोगों ने आपत्ति जताई। समाज का आरोप है कि धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में प्रचार गतिविधियों की कोशिश की गई, जो कार्यक्रम की मर्यादा के खिलाफ है।
दोनों पक्षों की दलील
समाज के लोगों के विरोध के बाद कार्यक्रम स्थल पर नारेबाजी शुरू हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। वहीं RSS पदाधिकारियों का कहना है कि वे केवल दर्शन-पूजन के उद्देश्य से पहुंचे थे और किसी तरह का प्रचार करने का इरादा नहीं था। हालांकि, समाज के लोगों ने इसे कार्यक्रम की गरिमा के विपरीत बताते हुए विरोध जारी रखा।
स्थिति पर नजर
घटना के बाद से इलाके में चर्चा का माहौल है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।
