Chhattisgarh Morning News: CS की अहम बैठक, बस्तर बंद, स्वदेशी संकल्प यात्रा और आज के बड़े कार्यक्रम

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News: Chhattisgarh में कड़ाके की ठंड के बीच कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं CM विष्णु देव साय से रियल एस्टेट प्रतिनिधिमंडल ने नई गाइडलाइन दरों पर आभार जताया। इसी बीच बिलासपुर में तेज रफ्तार कार हादसे में दो छात्रों की मौत और चार के घायल होने से सनसनी फैल गई।

CS विकासशील की आज अहम बैठक, विभागों के प्रस्तावों की होगी समीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील आज मंत्रालय में विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों पर अहम बैठक लेंगे। इसमें 2025-26 के बजट के लिए नए मद प्रस्तावों की समीक्षा, प्रमुख योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर चर्चा और वर्ष 2024 से 2026 तक हुए कार्यों की वित्तीय स्थिति का ब्यौरा लिया जाएगा। बैठक में विभागीय योजनाओं की आगामी कार्ययोजना को अंतिम रूप देने पर भी जोर दिया जाएगा।

उच्च शिक्षा के डिजिटलीकरण पर आज कार्यशाला और MoU

रायपुर। छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के डिजिटल रूपांतरण को गति देने के लिए आज बड़ा कदम उठने जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग और रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के बीच INFLIBNET के राज्यव्यापी क्रियान्वयन के लिए एमओयू होगा।

रविवि के सभागार में नोडल अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें शोध पारदर्शिता और डिजिटल लाइब्रेरी नेटवर्क पर विस्तृत चर्चा होगी।

सर्व आदिवासी समाज का आज बस्तर बंद, जीवन ठाकुर मामले में कार्रवाई की मांग

कांकेर जेल में धोखाधड़ी के मामले में विचाराधीन बंदी और सर्व आदिवासी समाज के पूर्व अध्यक्ष जीवन ठाकुर की मौत के बाद आदिवासी समाज में आक्रोश जारी है।

जेल अधीक्षकों के स्थानांतरण के बाद भी समाज ने इस मामले को राजनीतिक द्वेष और हिरासत में हत्या की साजिश बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सर्व आदिवासी समाज ने मंगलवार को बस्तर बंद का आह्वान करते हुए सेवानिवृत्त जज से न्यायिक जांच की मांग रखी है।

जीवन ठाकुर को 12 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर कांकेर जेल भेजा गया था।

राजधानी में आज स्वदेशी संकल्प यात्रा का भ्रमण

रायपुर। “स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत” के संदेश के साथ निकल रही स्वदेशी संकल्प यात्रा आज राजधानी रायपुर में भ्रमण करेगी।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव मरीन ड्राइव से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों—तेलीबांधा, कैनाल रोड, शंकर नगर, टनिंर्ग पॉइंट, लोधीपारा चौक, पंडरी कपड़ा मार्केट, फाफाडीह, स्टेशन रोड, सत्ती बाजार, सदर बाजार और कोतवाली—से गुजरेगी।

कैट और स्वदेशी जागरण मंच ने नागरिकों व व्यापारियों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

आज कांग्रेस कार्यकारिणी की अहम बैठक, SIR पर रणनीति बनेगी

रायपुर ग्रामीण में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आज दोपहर 12 बजे पुराने कांग्रेस भवन, गांधी मैदान में आयोजित की जाएगी।

बैठक में धान खरीदी केंद्रों पर निगरानी, SIR (समर्थन मूल्य पर धान खरीदी) के वर्तमान मुद्दे, 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली ‘महारैली’ की तैयारियां, और कांवोस निगरानी समिति के गठन पर चर्चा होगी।

जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित रहने अपील की है।

रायपुर में आज के कार्यक्रम

डिज्नीलैंड मेला शुरू

लाखेनगर स्थित हिंद स्पोर्ट्स ग्राउंड में डिज्नीलैंड मनोरंजन मेला शुरू हो गया है। इंडोनेशिया से आई जलपरियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

समय: शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक

सूर्योपासना महापर्व

स्थान: जगद्गुरु श्रीशंकराचार्य आश्रम, बोरियाकला

समय: 11:30 AM – 12:30 PM

वर्सी महोत्सव

स्थान: गोदड़ीवाला धाम देवपुरी

कार्यक्रम: ब्लड डोनेशन, नेत्र-दंत जांच शिविर, सत्संग, शोभायात्रा, अखंड धूनी

समय: सुबह 11 बजे से देर रात तक

PSC की निःशुल्क कोचिंग

संस्था: विकास परिषद

स्थान: नूतन स्कूल, टिकरापारा

समय: शाम 5 से रात 9 बजे तक

योग क्लास

संस्था: सत्यदर्शन योगाश्रम

स्थान: सिविल लाइन

समय: शाम 5 से 6 बजे तक

Youthwings