हिंदुस्तान कॉइल ग्रुप पर IT की बड़ी कार्रवाई: 42 लोकेशन की छानबीन, 5 करोड़ नकद, 5 किलो सोना बरामद

हिंदुस्तान कॉइल ग्रुप

हिंदुस्तान कॉइल ग्रुप

हिंदुस्तान कॉइल ग्रुप पर चल रही आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई में अब तक केवल एक लोकेशन की जांच पूरी हो पाई है। अधिकारियों को 17 लॉकरों की जानकारी मिली है, जिनमें से सिर्फ दो ही खोले जा सके हैं, जबकि बाकी सभी पर पीओ (Prohibitory Order) चस्पा कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार यह जांच ग्रुप के मालिकों—अरविंद अग्रवाल, विकास अग्रवाल और विपिन अग्रवाल—के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ ओम स्पंज, देवी स्पंज और उनसे जुड़े कई उद्यमों पर केंद्रित है। विभाग की टीमों ने एक साथ 42 से अधिक ठिकानों पर दबिश दी, जिनमें फैक्ट्रियाँ, कॉर्पोरेट ऑफिस और आलीशान आवास शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग ने बड़ी मात्रा में लैपटॉप, डेस्कटॉप, अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कच्चे-पक्के लेनदेन के दस्तावेज़ जब्त किए हैं, जिन्हें एविडेंस एक्ट के तहत सीज किया गया है। प्रारंभिक जांच में लगभग 300 करोड़ रुपये की संभावित कर चोरी का अनुमान सामने आया है।

अग्रवाल बंधुओं के ठिकानों से विभाग ने अब तक 5 करोड़ रुपये नकद, 5 किलो सोना और भारी मात्रा में जेवरात जब्त किए हैं। अधिकारियों द्वारा संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

read more : 10-Minute Delivery का काला सच: Raghav Chadha ने संसद में उठाई Blinkit–Zomatoके डिलीवरी ब्वॉय की आवाज़

आयकर विभाग की टीमें सिलतरा इंडस्ट्रियल एस्टेट, उर्ला इंडस्ट्रियल एरिया और तिल्दा स्थित करीब 10 प्रमुख औद्योगिक इकाइयों की जांच कर रही हैं। इसके साथ ही कई आवासीय और कॉर्पोरेट परिसरों को भी कवर किया गया है। कार्रवाई के व्यापक स्तर को देखते हुए लगभग 150 CRPF जवानों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया।

इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी छत्तीसगढ़ इनकम टैक्स (PDIT), इन्वेस्टिगेशन विंग के प्रिंसिपल डायरेक्टर रवि किरण (IRS, 1996 बैच) कर रहे हैं। फील्ड ऑपरेशन का कमांड जॉइंट डायरेक्टर भरत शेगांवकर (IRS, 2013 बैच) के पास था, जबकि टीमों का नेतृत्व नवल जैन (IRS, 2020 बैच) कर रहे हैं। रायपुर, भिलाई, दुर्ग और जगदलपुर से कुल 40 से अधिक आयकर अधिकारी जांच में तैनात हैं।

Youthwings