Putin India Visit: राष्ट्रपति भवन में पुतिन को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि; आज हैदराबाद हाउस में हाई-लेवल मीटिंग
Putin India Visit
Putin India Visit: शुक्रवार सुबह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आगमन पर दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। लगभग साढ़े 11 बजे राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट पहुंचे पुतिन का स्वागत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
आधिकारिक स्वागत के बाद पुतिन राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन की मुलाकात हैदराबाद हाउस में होनी निर्धारित है, जिस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खास नजरें टिकी हैं।
दोनों नेता आज भारत मंडपम में FICCI के व्यापारिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके सम्मान में राजकीय भोज देंगी, जिसके बाद पुतिन के रात लगभग 9 बजे भारत से रवाना होने की संभावना है।
क्यों खास है यह भारत दौरा?
Putin India Visit: राष्ट्रपति पुतिन का यह दौरा भारत-रूस की दशक पुरानी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने वाला माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पालम एयरपोर्ट जाकर गर्मजोशी से गले लगाकर पुतिन का स्वागत किया, जिससे इस यात्रा की अहमियत साफ झलकती है। करीब चार साल बाद पुतिन की भारत यात्रा हो रही है।
दोनों नेता एयरपोर्ट से एक ही कार में प्रधानमंत्री के आवास पहुंचे—यह वही परंपरा है जिसे कुछ महीने पहले तियानजिन (चीन) में SCO सम्मेलन के दौरान भी देखा गया था।
read more : पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर गले लगाकर किया स्वागत; भारत-रूस की 2 बिलियन डॉलर डील पर मुहर
मोदी ने कहा—“मेरे मित्र पुतिन”
Putin India Visit: राष्ट्रपति पुतिन के आगमन पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे खुशी है। आज और कल होने वाली बातचीत से महत्वपूर्ण परिणामों की उम्मीद है। भारत-रूस मित्रता समय की हर कसौटी पर खरी उतरी है।”
प्रधानमंत्री ने गुरुवार शाम पुतिन के सम्मान में एक निजी रात्रिभोज भी आयोजित किया था। पिछले वर्ष पुतिन ने भी मॉस्को में मोदी के लिए इसी तरह का विशेष स्वागत किया था। पीएम आवास को इस अवसर पर शानदार रोशनी और फूलों से सजाया गया था।
मोदी-पुतिन शिखर वार्ता पर दुनिया की नजर
रात्रिभोज के दौरान हुई बातचीत को शुक्रवार को होने वाली 23वीं भारत-रूस शिखर वार्ता के लिए माहौल तैयार माना जा रहा है। उम्मीद है कि दोनों देश रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे क्षेत्रों में कई अहम समझौतों पर मुहर लगाएंगे।
read more : विराट कोहली का धमाका, 53वें ODI शतक के साथ बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
