Chhattisgarh Morning News: आज छत्तीसगढ़ में हलचल तेज़, CM, पूर्व राष्ट्रपति और संत सभी एक मंच पर!

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News: छत्तीसगढ़ में आज का दिन कई अहम कार्यक्रमों और सरकारी गतिविधियों से भरा रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और विश्व जागृति मिशन के संस्थापक सुधांशु महाराज के अलग-अलग कार्यक्रमों के चलते राज्यभर में गतिविधियों की तेज़ी रहेगी। वहीं सरकार ने प्रदेश में ई-गजट ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत कर एक बड़ी डिजिटल पहल की है। इसके अलावा संसद के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भी राजनीतिक हलचल बनी रहने की उम्मीद है।

CM विष्णुदेव साय का दो जिलों का दौरा

रायपुर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 9:40 बजे बिलासपुर रवाना होंगे, जहां वह अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद वे बलौदाबाजार-भाटापारा पहुंचेंगे और यहां निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सभी कार्यक्रमों की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री रायपुर हेलीपैड लौटेंगे।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज बिलासपुर में

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इन दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। आज वे रायपुर से बिलासपुर पहुंचेंगे और अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मंत्रिमंडल के कई सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।

सुधांशु महाराज का रायपुर प्रवास, 4 दिन तक सत्संग

विश्व जागृति मिशन के संस्थापक सुधांशु महाराज को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है।

आज से 7 दिसंबर तक रायपुर के बूढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में दिव्य भक्ति सत्संग का आयोजन किया जाएगा।

प्रतिदिन शाम 4:30 बजे से सत्संग शुरू होगा।

5 से 7 दिसंबर तक सुबह 9–11:30 बजे और शाम 5–7:30 बजे सत्संग होगा।

7 दिसंबर को दोपहर 11 बजे मंत्र दीक्षा कार्यक्रम आयोजित होगा।

अपने दौरे के दौरान सुधांशु महाराज परसदा स्थित ब्रह्मलोक आश्रम में निर्माणाधीन कैलाश मानसरोवर परियोजना का निरीक्षण भी करेंगे।

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मंत्रालय में ई-गजट ऑनलाइन पोर्टल लांच किया। इस पोर्टल के जरिये अब शासन के सभी विभाग और जिलों से आदेश, अधिसूचनाएं, अध्यादेश और प्रकाशन सामग्री सीधे ऑनलाइन भेजी जा सकेगी। शासकीय मुद्रणालय इन्हें ई-गजट के रूप में प्रकाशित करेगा नई व्यवस्था से राजपत्र प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल हो जाएगी।

Parliament Winter Session: आज चौथा दिन

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दो दिन भारी हंगामे के रहे, जबकि तीसरे दिन सदन की कार्यवाही सामान्य रही। आज चौथे दिन भी विपक्ष प्रदूषण के मुद्दे पर प्रदर्शन करेगा।

लोकसभा में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पष्ट किया कि Sanchar Saathi ऐप के जरिए किसी प्रकार की जासूसी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐप की अनिवार्य इंस्टॉलेशन पर सरकार जनता की राय के अनुसार संशोधन करने को तैयार है।

अब तक इस ऐप की मदद से 26 लाख चोरी हुए फोन को ट्रेस किया जा चुका है और कई धोखाधड़ी मामलों पर रोक लगी है।

उधर विपक्षी गठबंधन में भी दरार के संकेत नजर आए हैं, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस ने गठबंधन बैठकों से दूरी बनाने के संकेत दिए हैं।

Youthwings