Kiara Advani और Sidharth Malhotra ने दिखाई बेटी की पहली झलक, रिवील किया नाम
मुंबई, 28 नवंबर 2025। बॉलीवुड के पावर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी बेटी का नाम आखिरकार फैंस के साथ शेयर कर दिया है। जुलाई 2025 में मुंबई के एक अस्पताल में जन्मी उनकी राजकुमारी का नाम ‘सरायाह मल्होत्रा’ रखा गया है। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें बेटी के नन्हें पैरों को माता-पिता के हाथों में दिखाया गया है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
‘प्रार्थनाओं से बाहों तक’, अर्थ ‘भगवान की राजकुमारी’
कियारा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “हमारी प्रार्थनाओं से हमारी बाहों तक पहुंच गई। हमारा दिव्य आशीर्वाद, हमारी राजकुमारी, सरायाह मल्होत्रा (सरायाह मल्होत्रा)।” यह नाम हिब्रू शब्द ‘सारा’ से लिया गया है, जिसका अर्थ ‘भगवान की राजकुमारी’, ‘दिव्य आशीर्वाद’ या ‘एक्सोटिक प्रिंसेस’ है। कपल ने नाम को थोड़ा ट्विस्ट देकर सरायाह लिखा, जो इसे अनोखा और पर्सनल बनाता है। बेटी का जन्म 15 जुलाई 2025 को हुआ था, और जन्म की घोषणा अगले दिन की गई थी, जिसमें कपल ने प्राइवेसी की अपील की थी।
शिल्पा, करण, वरुण समेत सबने भेजा प्यार
पोस्ट पर बॉलीवुड के दिग्गजों ने दिल खोलकर बधाई दी। करण जौहर ने लिखा, “मेरा प्यार और आशीर्वाद हमेशा…”, शिल्पा शेट्टी, अथिया शेट्टी, वरुण धवन, मनीष मल्होत्रा और संजय कपूर ने हार्ट इमोजी और शुभकामनाओं से कमेंट्स की बौछार कर दी। फैंस भी कमेंट्स में नाम की तारीफ कर रहे हैं, एक ने लिखा, “खूबसूरत नाम, अब चेहरा देखने का इंतजार!”
View this post on Instagram
2023 में जैसलमेर में हुआ था ग्रैंड वेडिंग
कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी ‘शेरशाह’ (2021) फिल्म से शुरू हुई, जहां उन्होंने पहली बार साथ काम किया। कपल ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में डेस्टिनेशन वेडिंग की। इसमें करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्य शामिल हुए। शादी के बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया गया, जहां बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए।
यह खुशखबरी बॉलीवुड के लिए एक नया चैप्टर खोल रही है। कियारा जल्द ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में नजर आएंगी, जबकि सिद्धार्थ ‘VVAN – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में व्यस्त हैं। फैंस अब बेबी सरायाह के फेस रिवील का इंतजार कर रहे हैं!
