CG Police Promotion: छग में राज्य पुलिस सेवा के 36 अफसर पदोन्नत, वरिष्ठ प्रवर श्रेणी में शामिल…

CG Police Promotion

CG Police Promotion

CG Police Promotion: राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के 36 अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी में पदोन्नत करने का निर्णय लिया है। यह वेतनमान पुलिस सेवा में आईपीएस अवार्ड मिलने से पहले मिलने वाली सर्वोच्च श्रेणी माना जाता है। पदोन्नति के बाद इन अधिकारियों की नियुक्ति अब पुलिस अधीक्षक (SP) या उसके समकक्ष पदों पर की जा सकेगी।

आम तौर पर यह वेतनमान केवल उन अधिकारियों को दिया जाता है जिन्होंने 16 वर्ष की सेवा पूरी कर ली हो, लेकिन पद रिक्त न होने के कारण अक्सर यह प्रक्रिया देर से पूरी हो पाती है। मौजूदा सरकार ने इस समस्या को देखते हुए 16 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके सभी पात्र अधिकारियों को एक साथ वरिष्ठता और वेतन वृद्धि का लाभ प्रदान किया है।

Youthwings