मंदिर से दानपेटी चोरी करने वाली तीन नाबालिग लड़कियों की पहचान, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बिलासपुर। शहर के अशोक नगर स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर से दानपेटी चोरी का मामला सामने आया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी मदद से चोरी में शामिल तीन नाबालिग लड़कियों की पहचान की गई है।

 

सीसीटीवी फुटेज में सामने आई चोरी

मंदिर प्रबंधन को जब दानपेटी गायब होने की जानकारी मिली, तो सीसीटीवी फुटेज की जांच में खुलासा हुआ कि अटल आवास की तीन नाबालिग लड़कियों ने दानपेटी उठाकर मंदिर परिसर से भागने की कोशिश की। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे तीनों लड़कियों ने योजनाबद्ध तरीके से यह कार्य किया।

 

खेत में छिपाई गई थी दानपेटी

जांच में पता चला कि लड़कियों ने चोरी के बाद दानपेटी को गणपति हॉस्पिटल के पीछे एक खेत में गड्ढा खोदकर छिपा दिया था। मंदिर प्रबंधन ने तुरंत सरकंडा थाना पुलिस को सूचना दी।

 

परिजनों ने मांगी माफी

पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में तीनों नाबालिगों से पूछताछ की गई। घटना के बाद लड़कियों के परिजनों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराई जाएगी। नाबालिग होने के कारण उन्हें समझाइश देकर परिजनों के हवाले कर दिया गया।

Youthwings