Dharmendra health Update: धर्मेंद्र की तबीयत पर बोलीं हेमा मालिनी, ‘सब ऊपरवाले के हाथ में है’

Dharmendra health Update

Dharmendra health Update

Dharmendra health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर पिछले कुछ दिनों से उनके चाहने वालों में चिंता का माहौल है। एक हफ्ते से बीमार चल रहे धर्मेंद्र को हाल ही में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद बुधवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई, लेकिन फैंस अब भी उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं।

हेमा मालिनी ने बताई धर्मेंद्र की तबीयत का हाल

धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, “यह समय हमारे लिए बहुत कठिन रहा है। धर्म जी की तबीयत को लेकर हम सभी बेहद चिंतित हैं। बच्चे रातभर जागते रहते हैं। मेरे ऊपर भी बहुत सी ज़िम्मेदारियां हैं, इसलिए मुझे हिम्मत बनाए रखनी पड़ती है।”

उन्होंने आगे कहा, “अब राहत की बात यह है कि धर्म जी घर लौट आए हैं। उन्हें अपने परिवार के बीच रहना चाहिए। बाकी सब कुछ ऊपरवाले के हाथ में है। आप सब हमारे लिए दुआ करें।”

फेक न्यूज पर हेमा मालिनी ने जताई नाराजगी

इस बीच मंगलवार को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबर फैला दी, जिससे उनके परिवार और फैंस में अफरा-तफरी मच गई। इस पर हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर गुस्सा जताते हुए लिखा—
“जो कुछ हो रहा है, वह बेहद शर्मनाक है। कैसे कोई जिम्मेदार मीडिया ऐसा झूठ फैला सकता है जब व्यक्ति इलाज पर अच्छी प्रतिक्रिया दे रहा हो और धीरे-धीरे ठीक हो रहा हो।”

 

Youthwings