Chhattisgarh Government Holiday: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! नई छुट्टियों की लिस्ट जारी
Chhattisgarh Government Holiday: छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सार्वजनिक, सामान्य और ऐच्छिक अवकाशों की घोषणा कर दी है। इस संबंध में राज्य शासन द्वारा राजपत्र अधिसूचना जारी की गई है। नई सूची के अनुसार, आगामी वर्ष में सरकारी कर्मचारियों को कुल 107 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी।
जारी अधिसूचना के मुताबिक, वर्ष 2026 में 18 दिन सार्वजनिक अवकाश, 28 दिन सामान्य अवकाश और 61 दिन ऐच्छिक अवकाश निर्धारित किए गए हैं। इन सभी अवकाशों का पालन राज्य के सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और सार्वजनिक संस्थानों में किया जाएगा।

शासन ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे इस अवकाश सूची के आधार पर अपनी वार्षिक कार्ययोजना तैयार करें ताकि सरकारी कामकाज पर कोई असर न पड़े।
दिलचस्प बात यह है कि महाशिवरात्रि और दीपावली दोनों ही रविवार के दिन पड़ रही हैं, जिससे इन अवसरों पर छुट्टियां साप्ताहिक अवकाश के साथ मेल खाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि यह सूची सभी विभागों तक भेज दी गई है ताकि कर्मचारी अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक योजनाओं को पहले से तय कर सकें।
