Watch Video: मुख्यमंत्री साय का स्पोर्टी अंदाज: रोड सेफ्टी बाइक शो का अनोखे अंदाज में किया प्रमोशन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जल्द ही रोड सेफ्टी बाइक राइडिंग शो का आयोजन होने जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अनोखे अंदाज में प्रमोशन किया। उन्होंने खुद बाइक पर बैठकर युवाओं को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।

8-9 नवंबर को बूढ़ापारा स्टेडियम में होगा आयोजन

यह कार्यक्रम 8 और 9 नवंबर को बूढ़ापारा स्थित आउटडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस शो का मकसद युवाओं में सुरक्षित ड्राइविंग की जागरूकता बढ़ाना है।

हेलमेट और गॉगल में नजर आए सीएम साय

प्रमोशन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे स्पोर्ट्स लुक में बाइक चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हेलमेट, गॉगल और स्पोर्ट्स वियर पहने हुए सीएम ने सीएम हाउस परिसर में बाइक राइड की, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

Youthwings