छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा तोहफा: 10वीं-12वीं की छात्राओं को मिलेगा हर साल 30 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि
रायपुर: छत्तीसगढ़ के छात्राओं के लिए शिक्षा में आगे बढ़ने का सुनहरा मौका! राज्य सरकार ने एक नई योजना की घोषणा की है, जिसके तहत सरकारी स्कूल से 10वीं और 12वीं पास कर कॉलेज में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को हर साल 30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने योजना की जानकारी दी
डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि यह योजना 2025 से प्रभावी हो गई है और इसका पंजीकरण भी शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा, “जो बच्चियां सरकारी स्कूल से 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर कॉलेज में दाखिला लेंगी, उन्हें सरकार हर साल 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इससे छात्राओं को पढ़ाई में मदद मिलेगी और वे अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगी।”
योजना के लाभ:
केवल सरकारी स्कूल की छात्राओं के लिए लागू
10वीं और 12वीं उत्तीर्ण कर कॉलेज में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को मिलेगा लाभ
आर्थिक सहायता के रूप में प्रत्येक वर्ष 30,000 रुपये
शिक्षा के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा
कैसे करें पंजीकरण?
छात्राएं इस योजना का लाभ पाने के लिए संबंधित सरकारी कॉलेज या शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकती हैं।
जल्द ही अधिक जानकारी संबंधित अधिकारियों और शिक्षा विभाग द्वारा जारी की जाएगी।
