Chhattisgarh Vyapam Grade-3 Recruitment 2025: कॉपी होल्डर से जूनियर रीडर तक के पदों पर आवेदन शुरू, आखिरी तारीख इस दिन..
Chhattisgarh Vyapam Grade-3 Recruitment 2025
Chhattisgarh Vyapam Grade-3 Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने ग्रेड-3 (अलिपिकीय) पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कॉपी होल्डर, प्लेट मेकर, प्रिंटर ऑपरेटर, कनिष्ठ मशीन ऑपरेटर और जूनियर रीडर सहित कुल 11 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आवेदन की अंतिम तारीख
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में सुधार की सुविधा 16 से 18 अक्टूबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी। परीक्षा 30 नवंबर 2025 को रायपुर स्थित परीक्षा केंद्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी। प्रवेश पत्र 24 नवंबर 2025 को जारी किए जाएंगे।
पदों का विवरण
-
कॉपी होल्डर – 2 पद
-
प्लेट मेकर – 1 पद
-
ग्रेनिंग मशीन ऑपरेटर – 1 पद
-
फास्ट डिजिटल प्रिंटर ऑपरेटर – 2 पद
-
कनिष्ठ सिंगल कलर मशीन ऑपरेटर – 1 पद
-
सिंगल कलर सीटफेड ऑपरेटर – 1 पद
-
ट्रेसर/रिटेचर/पेस्टर – 1 पद
-
जूनियर रीडर – 1 पद
वेतनमान
-
लेवल 4 के पदों के लिए वेतन: ₹5,200 से ₹20,200
-
जूनियर रीडर के लिए वेतन: लेवल 6 के अनुसार
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवारों के पास कक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। संबंधित पदों के लिए निर्धारित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी जरूरी है।
-
जूनियर रीडर के लिए न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
-
अन्य सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
-
अधिकतम आयु सीमा: 35 वर्ष (आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर होगी)
आवेदन प्रक्रिया
-
उम्मीदवार vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।
-
सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
-
ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
-
सबमिशन के बाद कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
छत्तीसगढ़ व्यापमं द्वारा आयोजित इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया से किया जाएगा।
