कृषि अधिकारियों का धरना: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
कृषि अधिकारियों का धरना
पेंड्रा : पेंड्रा जिले में छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय अधिकारी संघ ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में जिले के कृषि विभाग के 50 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया और अपनी मांगों को लेकर एकजुट होकर आवाज़ उठाई।
संघ की प्रमुख मांगों में शामिल हैं:
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के वेतनमान में सुधार कर 4300 ग्रेड पे लागू किया जाए।
अधिकारियों के कार्यक्षेत्र का पुनर्निर्धारण किया जाए।
मासिक स्थायी भत्ता ₹2500 किया जाए।
मोबाइल, इंटरनेट, लैपटॉप और स्टेशनरी जैसे संसाधनों के लिए अलग भत्ता दिया जाए।
इसके अलावा संघ ने यह भी मांग की कि:
उन्हें गैर-विभागीय कार्यों से मुक्त किया जाए।
लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाए।
कृषि योजनाओं में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) प्रणाली को लागू किया जाए।
प्रदर्शन के दौरान संघ ने तहसीलदार के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो वे आगे बड़ा और उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
