सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा इस बार दिवाली गिफ्ट, केंद्र सरकार ने किया साफ इंकार

Diwali Gifts : दिवाली के मौके पर सरकारी कर्मचारियों और विभागों को मिलने वाले गिफ्ट्स पर इस साल रोक लगा दी गई है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी फंड का उपयोग कर अब दिवाली गिफ्ट नहीं दिए जाएंगे।

फाइनेंस मिनिस्ट्री का सख्त आदेश

वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग (Department of Expenditure) ने इस संबंध में ऑफिस मेमोरेंडम जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कोई भी मंत्रालय, विभाग या पब्लिक सेक्टर उपक्रम (PSU/CPSE) त्योहारों पर गिफ्ट या उससे जुड़े सामान पर सरकारी धन खर्च नहीं करेगा। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।

सार्वजनिक धन के जिम्मेदार उपयोग पर जोर

सरकार ने कहा है कि पहले भी ऐसे निर्देश जारी किए गए थे और यह फैसला उसी नीति का हिस्सा है। इसका उद्देश्य सरकारी संसाधनों का जिम्मेदारी से इस्तेमाल सुनिश्चित करना और गैर-जरूरी खर्चों को रोकना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई मौकों पर सार्वजनिक धन के सतर्क उपयोग पर जोर दे चुके हैं।

इस कदम का कई नेताओं ने स्वागत किया है। शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि वित्त मंत्रालय का यह निर्णय सराहनीय है। लंबे समय से त्योहारी गिफ्ट पर होने वाला सरकारी खर्च अक्सर नेताओं और अफसरों के लिए फायदेमंद साबित होता रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य सरकारों को भी इस पहल को अपनाना चाहिए

Youthwings