आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा: 27 बकरी-बकरों की मौत, 7 मवेशी घायल

आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा

आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के गोबरा नवापारा तहसील अंतर्गत पारागांव स्थित महानदी तट पर मंगलवार की दोपहर को अचानक मौसम बदलने से बड़ा हादसा हो गया। तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली ने भारी नुकसान पहुंचाया है।

चराई के दौरान घटी घटना

घटना के वक्त घोट गांव के तीन परिवार अपने मवेशियों को लेकर रोज़ की तरह चराने के लिए महानदी तट पर गए थे। दोपहर में मौसम अचानक बिगड़ा और तेज बारिश के साथ बिजली गिरने लगी। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 27 बकरी-बकरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए।

पशुपालकों की टूटी कमर

पीड़ित परिवार पूरी तरह से पशुपालन पर निर्भर हैं और यह घटना उनके लिए भारी आर्थिक संकट लेकर आई है। मृत और घायल मवेशियों के चलते इन परिवारों की आय का प्रमुख स्रोत प्रभावित हुआ है। पीड़ितों ने शासन और प्रशासन से तत्काल मुआवजा एवं सहायता की मांग की है।

प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। स्थानीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है।

Youthwings